"साधना"
गर उड़ना हो ऊंचाई पर,
तो ध्यान "साधना" पड़ता है ।
जीवन में हर एक रिश्ते का,
सम्मान "साधना" पड़ता है ।
कभी कभी मिलने वाला,
अपमान "साधना" पड़ता है ।
भूले भटके लोगों का तो,
अज्ञान "साधना" पड़ता है ।
अपने अनुजों की त्रुटियों का,
परिणाम "साधना" पड़ता है ।
पंचभूत इन तत्वों का भी,
ज्ञान "साधना" पड़ता है ।
त्रितापों के कारण का,
संधान "साधना" पड़ता है ।
गर उड़ना हो ऊंचाई पर,
तो ध्यान "साधना" पड़ता है ।
लेखिका_मीनाक्षी शर्मा "मनस्वी"
Comments
Post a Comment