Posts

Showing posts with the label ध्यान

"साधना"

Image
गर उड़ना हो ऊंचाई पर, तो ध्यान " साधना" पड़ता है । जीवन में हर एक रिश्ते का, सम्मान " साधना"  पड़ता है । कभी  कभी मिलने वाला, अपमान " साधना"  पड़ता है । भूले भटके लोगों का तो, अज्ञान " साधना"  पड़ता है । अपने अनुजों की त्रुटियों का, परिणाम " साधना"  पड़ता है । पंचभूत इन तत्वों का भी, ज्ञान " साधना"  पड़ता है । त्रितापों के कारण का, संधान " साधना"  पड़ता है । गर उड़ना हो ऊंचाई पर, तो ध्यान  "साधना" पड़ता है ।   लेखिका_मीनाक्षी शर्मा "मनस्वी"

"आत्म चिंतन"

Image
बैठे जब कभी करीब अपने....... बड़ा सुकून मिला  । ना थी कोई आवाजाही, ना ही विचारों का उन्माद था  । थी बस नीरव सी स्तब्धता , और कुछ नीरव सा ही .... मधुर गान था  । करनी थीं कुछ बातें खुद से , पर कहां इसका भी कुछ भान था । बैठे जब कभी करीब अपने...... बड़ा सुकून मिला  । लेखिका _मीनाक्षी शर्मा "मनस्वी"