"मां"
मां बनकर ही जाना मैंने,
कि मां क्या होती है ।
दिल जब दुखता मेरा तो,
वो क्यों रोती है ।
हर सांझ सवेरे बच्चों की,
किलकारी सुन कर .....
दिल ही दिल में वो,
कितनी गदगद होती है ।
बच्चों के सपनों को ,
साकार बनाने को .....
अपनी रातों की नींदों को,
क्यों खोती है ?
मां बनकर ही जाना मैंने,
कि मां क्या होती है ।
हम क्या दे सकते तुझको मां,
सब कुछ तो दिया तुम्हारा है ।
ये तन, ये मन , संस्कार तुम्हीं से,
बीज तुम्हीं ने डाला है ।
बस यही प्रार्थना हम सब की,
तू सदा रहे प्रसन्न ओ मां......
मिले सदा आशीष तेरा,
इसमें सौभाग्य हमारा है ।
लेखिका_मीनाक्षी शर्मा "मनस्वी"
Comments
Post a Comment